पौड़ी | कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहायता एवं त्वरित राहत सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान निरंतर सतर्कता, संवेदनशीलता एवं सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। कांवडिया निवासी कैथल (हरियाणा) मनीष, जो ऋषिकेश से श्री नीलकंठ महादेव मंदिर की ओर मोटरसाइकिल से यात्रा कर रहे थे, कालीकुंड के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात रिक्रूट कांस्टेबल हेम चंद्र भट्ट एवं होमगार्ड मोहित तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों जवानों ने अद्भुत तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए घायल श्रद्धालु को प्राथमिक उपचार प्रदान किया, उनकी स्थिति को यथासंभव स्थिर रखा तथा बिना विलंब एम्बुलेंस को मौके पर बुलाकर उन्हें सुरक्षित उपचार हेतु निकटवर्ती चिकित्सा केंद्र भिजवाया। पुलिस जवानों की त्वरित कार्रवाई से घायल श्रद्धालु को समय रहते आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध हो सकी ।
हादसे की सूचना मिलते ही Golden Hour में दिया त्वरित रिस्पांस, घायल शिवभक्त को समय पर दिलाई चिकित्सा सहायता ।
















Leave a Reply