ऑपरेशन प्रहारः सार्वजनिक स्थल पर गुंडागर्दी पड़ी भारी कोटद्वार पुलिस ने 03 युवकों की कर दी गिरफ्तारी ।

कोटद्वार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बुद्धा पार्क, कोटद्वार में कुछ युवक आपस में मारपीट कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में अशांति का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां दीपक निवासी चौबटाखाल, उदय कुमार निवासी कोटद्वार तथा ऋषभ खत्री निवासी कोटद्वार किसी बात को लेकर आपस में विवाद एवं मारपीट करने पर उतारू थे । पुलिस टीम तथा मौके पर मौजूद अन्य लोगों द्वारा युवकों को समझाने-बुझाने एवं शांति बनाए रखने का प्रयास किया गया, लेकिन तीनों युवक लगातार झगड़ा एवं मारपीट करने लगे। शांति व्यवस्था प्रभावित होने तथा किसी अप्रिय घटना की संभावना के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा तीनों व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1-दीपक (उम्र- 22 वर्ष), निवासी- सूर्यानगर ,नजीबाबाद रोड, कोटद्वार
2- उदय कुमार (उम्र22 वर्ष), निवासी- शिवपुर कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल
3-ऋषभ खत्री (उम्र-19 वर्ष), निवासी कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *