बागेश्वर पुलिस द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में जन-संवाद, ‘नशा मुक्त उत्तराखंड’ अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभावों, साइबर सुरक्षा एवं ‘गौरा शक्ति एप’ के प्रचार-प्रसार हेतु चलाया गया जागरूकता अभियान ।

बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनपद पुलिस द्वारा आम जनमानस, युवाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, सहायता तथा सामुदायिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में जनपद बागेश्वर के थाना झिरौली पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, भटखोला , थाना कांडा पुलिस टीम द्वारा धर्मघर गुरुकुल स्कूल में,कोतवाली बैजनाथ पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज गगरीगोल में जिला प्रशासन के साथ जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । पुलिस टीमों द्वारा विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों के साथ संवाद स्थापित किया गया और महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया । सर्वप्रथम पुलिस टीम ने विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना । इस दौरान विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें *कानून एवं व्यवस्था, यातायात नियमों, अनुशासन तथा दैनिक जीवन में पुलिस की भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को प्रेरित किया कि वे किसी भी समस्या या असामाजिक गतिविधि की सूचना बिना किसी भय के तत्काल पुलिस को दें। उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा किस प्रकार शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से जीवन को नष्ट करता है। युवाओं को किसी भी प्रकार के नशे (ड्रग्स, शराब आदि) से पूरी तरह दूर रहने तथा ‘नशा मुक्त समाज’ के निर्माण में अपना योगदान देने की शपथ दिलाई गई। वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस टीम ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी (OTP) शेयर न करने, सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सतर्क रहने तथा साइबर सुरक्षा के मूल मंत्रों के बारे में विस्तार से समझाया। किसी भी साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने* हेतु व उपस्थित को पोस्टर वितरित कर जागरूक किया गया। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कार्यक्रम में मौजूद शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को उत्तराखंड पुलिस के अधिकारिक *’गौरा शक्ति एप’ की उपयोगिता एवं विशेषताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि संकट की स्थिति में यह एप महिलाओं के लिए अत्यंत सहायक है,* जिसके माध्यम से केवल एक बटन दबाकर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। ‘गौरा शक्ति एप’ को डाउनलोड करने व उसका उपयोग करने का व्यावहारिक तरीका भी समझाया गया।

” किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता के लिए निःशुल्क *हेल्पलाइन नंबर 112* पर संपर्क करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *