एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में पुलिस कार्मिकों के लिए एक दिवसीय फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित ।

रुद्रप्रयाग | पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में आज जनपद पुलिस कार्मिकों की कार्यक्षमता में वृद्धि करने तथा उन्हें अपराध अनुसंधान के हर क्षेत्र में बुनियादी व व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की गई। इस क्रम में पुलिस कार्यालय सभागार, रुद्रप्रयाग में एक दिवसीय “फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यशाला में कोतवाली रुद्रप्रयाग, पुलिस कार्यालय, जनपदीय अभियोजन निदेशालय एवं पुलिस लाइन रुद्रप्रयाग से आए कुल 26 पुलिस कार्मिकों ने प्रतिभाग किया गया । आयोजित हुई इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को घटना स्थलों (Crime Scenes) से वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाने में आत्मनिर्भर बनाना रहा ।

प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी व व्यावहारिक अभ्यास कराया गया –
• साक्ष्यों का संकलन – घटना स्थल पर सूक्ष्मता से निरीक्षण कर उंगलियों के निशान (Chance Prints) खोजना एवं उन्हें बिना क्षति पहुंचाए सुरक्षित उठाना।
• फिंगरप्रिंट की नवीन तकनीकें – आधुनिक फिंगरप्रिंट पाउडर, केमिकल्स और लिफ्टिंग टेप्स का सही उपयोग।
• डाटा का रखरखाव – संकलित फिंगरप्रिंट्स का रिकॉर्ड तैयार करना और राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय फिंगरप्रिंट डेटाबेस से उनका मिलान करना।
• विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया मार्गदर्शन – यह महत्वपूर्ण प्रशिक्षण फिंगरप्रिंट प्रोफिशिएंट मुख्य आरक्षी बल्लभ भिलंगवाल एवं अपर उपनिरीक्षक संजय लेखवार द्वारा प्रदान किया गया ।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने विभिन्न आपराधिक मामलों के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कार्मिकों को बताया कि कैसे एक छोटा सा फिंगरप्रिंट किसी भी पेचीदा मामले को सुलझाने और अपराधी को सजा दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *