AePS (Aadhaar Enabled Payment System) फ्रॉड से बचाव हेतु बागेश्वर पुलिस की अपील |

बागेश्वर | साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए जनपद बागेश्वर पुलिस की साइबर शाखा द्वारा आमजन को AePS (Aadhaar Enabled Payment System) फ्रॉड के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता वीडियो जारी किया गया है । वीडियो के माध्यम से बताया गया है कि साइबर ठग आधार संख्या एवं बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) का दुरुपयोग कर बैंक खातों से धनराशि निकालने का प्रयास कर सकते हैं। आमजन से अपील की गई है कि वे अपनी आधार संबंधी जानकारी एवं बायोमेट्रिक विवरण किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के साथ साझा न करें, तथा समय-समय पर अपने आधार की Biometric Lock सुविधा व मास्कड आधार कार्ड का उपयोग करें ।

बागेश्वर पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in* पर शिकायत दर्ज करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *