यात्रा मार्ग पर बिगड़ी श्रद्धालु की तबीयत, पुलिस कर्मियों की सजगता और सेवा-भाव ने स्थिति संभाल दिलाई राहत ।

पौड़ी | श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दौरान जहां एक ओर पुलिस बल श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर ड्यूटीरत जवान मानवीय संवेदनाओं और सेवा-भाव का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं । इसी दौरान आज नीलकंठ पैदल यात्रा मार्ग पर ड्यूटी के दौरान एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिससे उसे आगे बढ़ने में कठिनाई होने लगी। इसकी सूचना वहां ड्यूटी पर तैनात रिक्रूट आरक्षी प्रकाश रावत एवं रिक्रूट आरक्षी प्रियंक जोशी को मिलते ही जवान तत्काल सहायता के लिए मौके पर पहुंचे। दोनों जवानों ने तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अस्वस्थ यात्री को पुलिया खेत से धांधला पानी तक लगभग 03 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर सुरक्षित पहुंचाया। इसके उपरांत यात्री को आवश्यक प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने हेतु संबंधित चिकित्सा सहायता एवं स्वास्थ्य टीम से संपर्क स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं । उसके पश्चात अन्य जवानों के सहयोग से धांधलापानी से मुख्य सड़क तक 02 किलोमीटर पहुंचाने के बाद श्रद्धालु को सुरक्षित एम्स ऋषिकेश अस्पताल भिजवाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *