ऐच्छिक सेवानिवृत्त जा रहे अपर उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह को पुलिस परिवार द्वारा शुभकामनाओं के साथ दी गई भावभीनी विदाई ।

बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) की अध्यक्षता में पुलिस लाईन बागेश्वर में अपर उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह को ऐच्छिक सेवानिवृत्त जाने के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया । सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा अपर उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह के द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनको सपरिवार स्वस्थ्य रहने व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्यओं/सहायता आदि के सम्बन्ध में निःसंकोच अवगत कराये जाने के सम्बन्ध में बताया गया । पुलिस विभाग में रहते हुए अपर उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह द्वारा कुल 36 वर्ष की सेवा बहुत ही कर्मठता/निष्ठापूर्वक व लगन से की गई । अपर उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह द्वारा इस दौरान पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर, बागेश्वर में अपनी सेवाए दी । विदाई समारोह में आपसी वार्ता के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अपर उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र एवं जनपद से पुलिस स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया । विदाई समारोह में सभी थानाध्यक्ष , पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन व जनपद पुलिस के अधिकारी/कर्म0गण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *