कोतवाली बैजनाथ पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भेंटा व छत्यानी मजकोट क्षेत्र एक नाली भांग को किया नष्ट, नशे के दुष्प्रभावों से ग्रामीणो को किया जागरुक ।

बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर  जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद में नशामुक्ति अभियान के तहत कोतवाली बैजनाथ पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भेंटा व छत्यानी मजकोट क्षेत्र में एक नाली भांग को नष्ट किया गया । इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। साथ ही *बिना वैध अनुमति के भांग की खेती किए जाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई किए जाने संबंधी जानकारी भी दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *