पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा पुलिस लाईन स्थित सभागार मे समीक्षा बैठक आयोजित, गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं आधुनिक डिजिटल पोर्टलों के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल |

बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा पुलिस लाइन बागेश्वर स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, विवेचकों एवं अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की समीक्षा बैठक* आयोजित की गई । बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जनपद में कानून-व्यवस्था , अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं की प्रगति, अभियोगों के निस्तारण तथा विभिन्न शाखाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं* उपलब्ध कराई जा सकें।

पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि 60 एवं 90 दिवस की निर्धारित समय-सीमा के भीतर विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि *प्रत्येक विवेचना निष्पक्ष, साक्ष्य-आधारित एवं न्यायालयीय मानकों के अनुरूप हो, जिससे अपराधियों को प्रभावी दंड दिलाया जा सके तथा पीड़ितों को समयबद्ध न्याय प्राप्त हो।

अज्ञात व्यक्ति, अज्ञात शव सबंधी प्रपत्रों की उपयोगिता एवं उनके समयबद्ध संधारण पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन प्रपत्रों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही न बरती जाए।

साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक महोदय ने GRM एवं MRM पोर्टलों की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि साइबर शिकायतों के निस्तारण एवं धनवापसी की प्रक्रिया में इन पोर्टलों का प्रभावी उपयोग करते हुए प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग* की जाए।

E-FIR एवं ZERO-FIR की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने पर पर बल दिया गया। तथा NCRP एंव NAFIS जैसे महत्वपूर्ण पोर्टलों* के उपयोग एवं उनकी उपयोगिता के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

E-साक्ष्य, E-समन एवं E-बीट प्रणाली के प्रभावी प्रयोग पर भी बल दिया गया। साथ ही *सहयोग एवं समन्वय पोर्टल के प्रभावी संचालन एवं उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *