बागेश्वर | विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस (World Day Against Trafficking in Persons) के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में कौसानी पुलिस द्वारा कौसानी बाजार क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, पर्यटकों एवं अन्य लोगों से संवाद कर मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध के प्रति जागरूक* किया। लोगों को बताया गया कि मानव तस्करी महिलाओं, बच्चों एवं अन्य कमजोर वर्गों के शोषण से जुड़ा जघन्य अपराध है, जिसकी रोकथाम में समाज की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है । इस दौरान आमजन को जागरूकता संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए तथा संदिग्ध गतिविधियों, लापता व्यक्तियों, बाल श्रम, जबरन मजदूरी, यौन शोषण अथवा किसी भी प्रकार की मानव तस्करी से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया । पुलिस टीम ने लोगों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति को नौकरी, विवाह, शिक्षा या अन्य प्रलोभन देकर ले जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने अथवा आपातकालीन सेवा 112 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन न0 1098 पर दें । बागेश्वर पुलिस ने आमजन से *मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूक एवं सतर्क रहने तथा सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की ।
विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर कौसानी पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान |














Leave a Reply