पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में अग्निसुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु फायर सर्विस टीम द्वारा लगातार फायर ऑडिट एवं निरीक्षण किया जा रहा है । इसी क्रम में फायर यूनिट श्रीनगर द्वारा श्रीनगर में यूनिटी स्क्वेयर, जैन कॉम्प्लेक्स का फायर ऑडिट एवं निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान भवन में उपलब्ध प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों तथा अन्य अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया । ऑडिट के दौरान चिन्हित कमियों को शीघ्र दूर कर आवश्यक अग्निसुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।इसके अतिरिक्त परिसर में उपस्थित कर्मचारियों एवं संबंधित व्यक्तियों को अग्निकांड की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग, आपातकालीन निकासी प्रक्रिया तथा आपदा के समय संयमित एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई ।













Leave a Reply