रुद्रप्रयाग | पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने पुलिस लाइन रतूड़ा में आयोजित शुक्रवार की साप्ताहिक परेड में पहुंचकर परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस जवानों के टर्नआउट और अनुशासन का निरीक्षण किया। परेड के दौरान पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता और कार्यकुशलता को मजबूत करने के लिए अलग-अलग प्रकार के ड्रिल अभ्यास कराए गए। इसके साथ ही आकस्मिक और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के लिए जवानों द्वारा आधुनिक शस्त्रों को खोलने-जोड़ने तथा उनके रख-रखाव का शस्त्राभ्यास किया गया । परेड की समाप्ति के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का विस्तृत भ्रमण कर वहां की सभी व्यवस्थाओं और मदों का निरीक्षण किया। उन्होंने शस्त्रागार, परिवहन शाखा, जीडी कार्यालय, स्टोर, मैस तथा जवानों के बैरकों की स्थिति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सरकारी अभिलेखों व रजिस्टरों को दुरुस्त रखने तथा वाहनों व उपकरणों के समय पर मेंटेनेंस के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी वर्दी का टर्नआउट उच्च स्तरीय बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने और मैस व बैरक परिसर में स्वच्छता व पौष्टिक भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट, प्रतिसार निरीक्षक कैलाश शर्मा सहित जनपद के सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।
जनपद रुद्रप्रयाग में आयोजित हुई शुक्रवार की साप्ताहिक परेड पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने परेड का मान प्रणाम ग्रहण कर किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण, तदोपरान्त पुलिस लाइन की सभी मदों का लिया गया जायजा ।














Leave a Reply