न्यायालय द्वारा जारी रिकवरी वारंटों की तामील में कोटद्वार पुलिस ने 02 वारंटियों को किया गिरफ्तार |

कोटद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशान में जनपद में फरार वारण्टी अभियुक्तों एवं न्यायालय से निर्गत वारंटों की शत-प्रतिशत तामील हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कोटद्वार पुलिस द्वारा न्यायालय से निर्गत दो रिकवरी वारंटों की तामील करते हुए 02 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया । न्यायालय में विचाराधीन वाद संख्या-18/22 प्रवीण उर्फ देवा एवं वाद संख्या- 31/2025 राजेन्द्र एवं अन्य में अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत न किए जाने के कारण संबंधित जमानतदारों के विरुद्ध ₹75,000-₹75,000 की धनराशि के रिकवरी वारंट निर्गत किए गए थे। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास, पतारसी-सुरागरसी एवं प्रभावी दबिश के परिणामस्वरूप दिनांक 28.06.2026 को दोनों वारंटियों (रविन्द्र,निवासी- चौकडा,मुजफ्फरनगर व राजेन्द्र, निवासी- मुजफ्फरनगर) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तों न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1. रविन्द्र पुत्र भोपाल सिंह निवासी ग्राम चौकडा, थाना एंव जिला मुजफ्फर नगर उ0प्र0
2. राजेन्द्र पुत्र शिवचरण निवासी मं0नं0- 232 बहलना थाना सदर जिला मुजफ्फरनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *