शराब पीकर ड्राइविंग पड़ी भारी, 03 वाहन सीज; 108 यातायात नियम के उल्लंघनकर्ताओं पर हुई कड़ी चालानी कार्यवाही |

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपदभर में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई । अभियान के दौरान कोटद्वार क्षेत्र में 03 वाहन चालक (कोटद्वार-03) शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके वाहन सीज कर उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई । इसके अतिरिक्त रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों 14 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इनमें यातायात कोटद्वार क्षेत्र में 02, लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 10, सतपुली क्षेत्र में 01, पौड़ी क्षेत्र में 01 शामिल रहे। जनपदभर में कुल 108 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *