एसएसपी टिहरी के निर्देशन में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर, एनडीपीएस एक्ट का वांछित अभियुक्त हरिद्वार से गिरफ्तार |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद में अपराधियों, वांछित अभियुक्तों एवं नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत टिहरी पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । एसएसपी के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नरेन्द nagar के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देवप्रयाग के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 39/2025, धारा 8/20/27/29/60 एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना गंगनहर क्षेत्र, जनपद हरिद्वार स्थित नया गंगनहर पुल के पास दबिश देकर वांछित अभियुक्त गौरव प्रजापति पुत्र बृजभूषण लाल, निवासी शाकंभरी विहार फेस-2, गली नंबर-10, गणेशपुर, थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार, उम्र 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया । एसएसपी टिहरी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करी, अवैध गतिविधियों एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी तथा कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा ।

टिहरी पुलिस का संदेश:
“नशा तस्करों और अपराधियों के विरुद्ध टिहरी पुलिस का प्रहार निरंतर जारी है। सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।”

मीडिया सेल
पुलिस कार्यालय टिहरी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *