200 मीटर नीचे खाई में गिरी कार 03 लोग थे सवार 108 ऐम्बुलेन्स की मदद से भिजवाया गया अस्पताल |

रूद्रप्रयाग | सादर अवगत कराना है कि प्रातः सवा 10 बजे करीब पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि बजीरा जखोली मोटर मार्ग पर एक वाहन सडक से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिर गयी है जिसमे 03 लोग सवार हैं सूचना प्राप्त होते ही रेस्क्यू हेतु डी.डी.आर.एफ. टीम तहसील जखोली, पुलिस व 108 ऐम्बुलेन्स को मौके के लिए रवाना किया गया। घायलों का रैस्क्यू कर उपचार हेतु प्रा. स्वास्थ्य केन्द्र जखोली भेज दिया गया है ।
घायलों का विवरणः-
1. राजीव कुमार पुत्र मोहन लाल, उम्र- 46 वर्ष, निवासी- ललूडी जखोली, जिला रुद्रप्रयाग। (चालक)
2. गजेन्द्र पुत्र विक्रम सिंह उम्र- 40 वर्ष, निवासी काण्डई मयाली, जिला रुद्रप्रयाग।
3. छुम्मा देवी पत्नी श्री धनी राम, उम्र- 55 वर्ष, निवासी- बुढना, जिला रुद्रप्रयाग। (गम्भीर घायल) जिला रुद्रप्रयाग।
*Social Media Cell Police Office Rudraprayag*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *