रुद्रप्रयाग । पुलिस बल की शारीरिक फिटनेस, मानसिक सतर्कता व अनुशासन को बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 19 जून 2026 (शुक्रवार) को रतूड़ा स्थित रिजर्व पुलिस लाइन के मैदान में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सुश्री नीहारिका तोमर द्वारा परेड में पहुंचकर मान प्रणाम (सलामी) ग्रहण किया गया। इसके तत्काल बाद पुलिस बल की कार्यक्षमता को परखने के लिए हल्की दौड़ के साथ परेड की शुरुआत की गयी। सामूहिक मार्च पास्ट के उपरान्त पूरी परेड को अलग-अलग टुकड़ियों और टोलियों में विभाजित कर ड्रिल (कवायद) करायी गयी। इस दौरान जवानों को मार्च यानी चलने के विभिन्न तरीकों, तेज चाल, धीरे चाल और सही तरीके से टर्न व अभिवादन करने के तौर-तरीकों का अभ्यास कराया गया। कानून-व्यवस्था की ड्यूटी को ध्यान में रखते हुए जवानों को खाली हाथ और शस्त्र सहित दोनों ही प्रकार की ड्रिल का अभ्यास कराया गया, ताकि फील्ड में उनकी कार्यक्षमता और टर्नआउट बेहतर बना रहे ।
परेड के दौरान उपस्थित समस्त पुलिस कार्मिकों को नियमित ड्यूटी में प्रयोग में लाए जाने वाले शस्त्रों की हैंण्डलिंग, उन्हें खोलने-जोड़ने और उनके सुरक्षित रख-रखाव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए व्यावहारिक अभ्यास भी करवाया गया। परेड की समाप्ति के बाद पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने रिजर्व पुलिस लाइन की सभी मदों, शाखाओं, बैरक और मेस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को सुदृढ़ करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आज आयोजित हुई इस साप्ताहिक परेड के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री विकास पुण्डीर, प्रतिसार निरीक्षक श्री कैलाश शर्मा, जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी, शाखा प्रभारियों सहित कुल 60 पुलिस कार्मिक उपस्थित रहे।
जनपद रुद्रप्रयाग में आयोजित हुई शुक्रवार की साप्ताहिक पुलिस परेड ।















Leave a Reply