टिहरी | एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद टिहरी पुलिस साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है । साइबर धोखाधड़ी के शिकार नागरिकों को त्वरित राहत प्रदान करने एवं उनकी धनराशि वापस दिलाने के उद्देश्य से एसएसपी द्वारा साइबर शाखा को विशेष निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देशों के क्रम में साइबर शाखा टिहरी द्वारा भारत सरकार के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के अंतर्गत संचालित MRM (Money Restoration Module) Portal के माध्यम से प्रभावी कार्रवाई करते हुए विभिन्न साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में संबंधित बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित किया गया । साइबर शाखा की त्वरित एवं सतत कार्रवाई के परिणामस्वरूप 21 साइबर धोखाधड़ी के मामलों में कुल ₹6,00,150 की धनराशि सुरक्षित (Restorable) कराते हुए सफलतापूर्वक संबंधित पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई । यह सफलता साइबर अपराध की सूचना मिलने के तुरंत बाद की गई पुलिस कार्रवाई, समयबद्ध समन्वय तथा पीड़ितों द्वारा समय पर शिकायत दर्ज कराने का परिणाम है। टिहरी पुलिस की इस पहल से साइबर अपराध के शिकार नागरिकों को आर्थिक राहत मिली है तथा साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हुई है
।
📊 प्रमुख उपलब्धियां
✅ कुल मामले : 21
✅ वापस कराई गई धनराशि : ₹6,00,150
✅ माध्यम : MRM (Money Restoration Module) Portal
✅ कार्रवाई : साइबर शाखा टिहरी एवं संबंधित बैंकों के समन्वय से
📢 जनहित में टिहरी पुलिस की अपील
🔹 साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें।
🔹 तत्काल National Cyber Crime Reporting Portal पर शिकायत दर्ज करें।
🔹 OTP, UPI PIN, CVV एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
🔹 किसी भी संदिग्ध लिंक, QR कोड अथवा APK फाइल को डाउनलोड या स्कैन न करें।
🔹 समय पर दर्ज शिकायत धनराशि वापसी की संभावना को कई गुना बढ़ा देती है।
⏱️ याद रखें
“साइबर धोखाधड़ी के मामलों में गोल्डन ऑवर के भीतर की गई शिकायत, धनराशि वापस मिलने की संभावना को काफी बढ़ा देती है।”
टिहरी पुलिस — आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर।
















Leave a Reply