रूद्रप्रयाग | आज दिनांक 17 जून 2026 को जनपद में नियुक्त रहे उपनिरीक्षक ठाकुर सिंह रावत के निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उपनिरीक्षक ठाकुर सिंह रावत जी वर्ष 2021 से जनपद रूद्रप्रयाग में नियुक्त रहे हैं। लगभग साढ़े 4 साल में इनके द्वारा जनपद के ऊखीमठ, गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग, चौकी गौरीकुण्ड, सोनप्रयाग, तथा वर्तमान में वाचक पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के तौर पर नियुक्त थे । पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग ने इनकी कार्यप्रणाली की सराहना की तथा इनके पदोन्नत होने व स्थानान्तरण हेतु शुभकामनाएं दी गयी हैं ।
जनपद में नियुक्त कार्मिक के स्थानान्तरण होने पर दी गई विदाई ।
















Leave a Reply