रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान है निरन्तर जारी ।

रुद्रप्रयाग | ​सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षित सफर और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशों पर आज जनपद पुलिस ने जिले भर में एक साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। ​इस अभियान के तहत जनपद के पुलिस उपाधीक्षकों, यातायात निरीक्षक और सभी कोतवाली प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कमान संभाली और आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से चेकिंग की । ​नियम तोड़ने वालों पर एक्शन – चेकिंग के दौरान ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट/सीटबेल्ट, तीन सवारी और बिना जरूरी दस्तावेजों के वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत कड़ी चालानी कार्रवाई की गई । ​सुरक्षा सर्वोपरि – अभियान का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी रास्तों पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यात्रियों व स्थानीय लोगों के सफर को सुरक्षित बनाना है । ​जागरुकता की अपील – कार्यवाही के साथ-साथ पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और जिम्मेदारी से वाहन चलाने की हिदायत भी दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *