टिहरी |
बछेली खाल क्षेत्र में एक होटल के सामने दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर होने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची । जांच में पाया गया कि महिंद्रा पिकअप वाहन चालक द्वारा लापरवाही एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए सामने से आ रही स्विफ्ट कार को टक्कर मारी गई। दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई । मौके पर एल्कोमीटर से जांच करने पर चालक के शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई। चालक को गिरफ्तार कर मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज किया गया ।
⚠️ शराब पीकर वाहन चलाना स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन को खतरे में डालना है।
✅ यातायात नियमों का पालन करें।
🚫 नशे में वाहन न चलाएं।
🙏 सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
















Leave a Reply