यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ की जा रही निरन्तर चालानी कार्यवाही ।

रुद्रप्रयाग | पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात को सुगम तथा सुरक्षित बनाने के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु सभी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। इसी के क्रम में जनपद पुलिस के स्तर से निरीक्षक यातायात कैलाश शर्मा के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा कस्बा रुद्रप्रयाग में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस के स्तर से जनपद क्षेत्रान्तर्गत आने-जाने वाले वाहनों की वाहनों की सघन चेकिंग की गयी | चैकिंग के दौरान पाया कि एक वाहन जोरदार हार्न एवं अत्यधिक शोर मचाते हुये आगे की ओर से आ रहा था, जिसको रोक कर चैक करने पर पाया कि इसके द्वारा वाहन में नियमों के विरुद्ध ‘मोडिफाइड साइलेंसर’ लगाया गया था। इस साइलेंसर से अत्यधिक तीव्र और कर्णभेदी आवाज उत्पन्न हो रही थी जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्काल उतारकर जब्त किया गया तथा वाहन चालक के विरुद्ध मोटरवाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *