रुद्रप्रयाग | पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के कुशल निर्देशन में केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर तैनात जनपद पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ ‘अतिथि देवो भवः’ के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए निरंतर सहायता कर रही है। इसी क्रम में यात्रा चौकी भीमबली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही और तत्परता का परिचय देते हुए छत्तीसगढ़ से आये एक श्रद्धालु का खोया हुआ कीमती मोबाइल फोन बरामद कर उनके परिचित के सुपुर्द किया गया है । माह मई 2026 में श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर आये श्रद्धालु श्री नवीन कुमार यादव, पुत्र स्व0 श्री भुवन यादव, निवासी साईं कॉलोनी, कृषक नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़) का विवो (Vivo) कंपनी का मोबाइल फोन यात्रा के दौरान भीमबली और रामबाड़ा के बीच कहीं गिरकर खो गया था। श्रद्धालु द्वारा इस संबंध में यात्रा चौकी भीमबली में अपनी शिकायत दर्ज कराई गयी तथा इसके पश्चात अपने घर चले गये थे, परंतु वे लगातार चौकी भीमबली पुलिस के संपर्क में बने हुए थे। श्रद्धालु की सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी भीमबली पुलिस द्वारा निरंतर श्रद्धालु के मोबाइल की ढूंढ़खोज की जा रही थी। चौकी भीमबली में तैनात होमगार्ड जवान प्रेम सिंह चौहान एवं पुलिस टीम द्वारा यात्रा मार्ग पर गहन खोजबीन की गयी और अथक प्रयासों के बाद उक्त खोये हुए मोबाइल फोन को ढूंढ निकाला गया। श्रद्धालु दीपक द्वारा अवगत कराने पर उनका खोया हुआ मोबाइल फोन केदारनाथ की यात्रा पर आये उनके परिचित त्रिलोक शाहू, पुत्र झांकेश्वर प्रसाद शाहू, निवासी 113 रिंग रोड, मठपुरैना, दुर्गा चौक, रायपुर, छत्तीसगढ़ के सुपुर्द किया गया । अपना मोबाइल फोन सकुशल वापस मिलने पर श्रद्धालु नवीन कुमार यादव ने छत्तीसगढ़ से फोन के माध्यम से जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस और विशेषकर चौकी भीमबली में तैनात जवानों की ईमानदारी व कार्यप्रणाली की भूरि-भूरि सराहना करते हुए सहृदय आभार व्यक्त किया है ।
केदारनाथ यात्रा पर आये छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु का खोया मोबाइल भीमबली पुलिस ने सकुशल ढूंढकर लौटाया |
















Leave a Reply