टिहरी पुलिस की तत्परता और साहस का एक और उदाहरण गंगा के तेज बहाव में फंसे 4 श्रद्धालुओं को टिहरी पुलिस ने सुरक्षित बचाया |

टिहरी | आज शत्रुघ्न घाट, मुनिकीरेती में गंगा स्नान के दौरान अमरोहा (उत्तर प्रदेश) से आए 4 श्रद्धालु गंगा नदी के तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे । घाट पर तैनात टिहरी पुलिस की रेस्क्यू टीम ने बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी श्रद्धालुओं को सकुशल बाहर निकालकर उनकी जान बचाई ।

✅ समय रहते सफल रेस्क्यू
✅ चारों श्रद्धालु सुरक्षित
✅ यात्रियों एवं स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम का जताया आभार

जन सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध टिहरी पुलिस हर परिस्थिति में आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *