टिहरी | जिले में अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा एवं वित्तीय योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक विशेष वित्तीय जागरूकता एवं लाभार्थी संतृप्ति अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जनपद की सभी 1049 ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे । मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं विभिन्न बैंकों के नियंत्रकों ने अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में बताया गया कि वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के निर्देशानुसार संचालित होने वाले “वन मंथ सैचुरेशन कैंपेन” का उद्देश्य प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), अटल पेंशन योजना (APY), प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) तथा री-केवाईसी (Re-KYC) सहित अन्य वित्तीय सेवाओं से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है । जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने जानकारी दी कि अभियान के शुभारंभ दिवस 15 जून को जिले के विभिन्न स्थानों पर बैंकवार, शाखावार एवं दिनांकवार रोस्टर के अनुसार 55 विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए विस्तृत रोस्टर सभी बैंक नियंत्रकों को उपलब्ध करा दिया गया है । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंक नियंत्रकों को निर्देश दिए कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रत्येक शिविर का अनिवार्य रूप से आयोजन सुनिश्चित किया जाए तथा अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लोगों को विभिन्न वित्तीय एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाया जाए । प्रशासन का उद्देश्य इस अभियान के जरिए वित्तीय समावेशन को मजबूत करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक पात्र नागरिक तक सरकारी वित्तीय सुरक्षा योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है ।
पीएम सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा और अटल पेंशन योजना से जोड़ने के लिए जिलेभर में लगेंगे विशेष शिविर |
















Leave a Reply