फर्ज वर्दी का निभाया, मानवता का धर्म भी निभा गए जरूरतमंद को रक्त देकर कई दुआएं कमा गए ।

पौड़ी | जिला चिकित्सालय, पौड़ी में 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को उपचार के दौरान O+ ब्लड ग्रुप की आवश्यकता थी जैसे ही इसकी सूचना पुलिस कार्यालय में नियुक्त आरक्षी 46 सपु0 सुरेन्द्र कुमार को प्राप्त हुई, उन्होंने बिना किसी विलंब के जिला चिकित्सालय पहुंचकर जरूरतमंद मरीज की सहायता के लिए आगे आकर निस्वार्थ भाव से रक्तदान किया गया । आरक्षी सुरेन्द्र समय-समय पर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाते नियमित रूप से रक्तदान करते रहे हैं। उनका यह प्रेरणादायक कार्य उनकी संवेदनशील एवं मानवीय कार्यशैली को दर्शाता है। यह केवल रक्तदान नहीं, बल्कि किसी व्यक्ति के जीवन को नई आशा और नया अवसर प्रदान करने का प्रयास है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *