रुद्रप्रयाग | जनपद रुद्रप्रयाग में प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा अवधि में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में पूरे जिले में एक व्यापक और सघन संध्याकालीन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों और खासकर शराब पीकर हुड़दंग काटने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
”ड्रिंक एंड ड्राइव” और तस्करों पर पैनी नजर – पिछले दिनों की गई चेकिंग के दौरान पुलिस को शराब पीकर वाहन चलाने वालों और अवैध शराब की तस्करी करने वाले तत्वों को दबोचने में बड़ी कामयाबी मिली थी। इसी अनुभव के आधार पर गत दिवस के अभियान में “ड्रिंक एंड ड्राइव” (Drink and Drive) पर विशेष फोकस रखा गया। ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से संदिग्ध चालकों की कड़ाई से जांच की गई। शराब तस्करी की आशंका को देखते हुए वाहनों के गुप्त खानों और डिकियों की सघन तलाशी ली गई। इस अभियान के दौरान अन्य प्रकार से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।
होटल और ढाबों की आकस्मिक चेकिंग – संध्याकालीन वाहन चेकिंग के बाद सभी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत देर रात्रि को पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित होटल, लॉज और ढाबों में औचक (आकस्मिक) चेकिंग की। ढाबों और होटलों में रुकने वाले यात्रियों के पहचान पत्रों (आईडी) का मिलान किया गया।
संचालकों को हिदायत दी गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को बिना वैध पहचान पत्र के शरण न दें।
















Leave a Reply