टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली चम्बा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। वाहन में आगजनी एवं गाली-गलौच की घटना में संलिप्त दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी वीरेन्द्र सिंह नेगी पुत्र जब्बर सिंह नेगी निवासी नकोट बाजार, टिहरी गढ़वाल द्वारा कोतवाली चम्बा में तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि दिनांक 30 मई 2026 की रात्रि में उनकी स्कूटी संख्या UK14J-4945 को आग लगाकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। साथ ही उनके साथ गाली-गलौच एवं अभद्र व्यवहार भी किया गया । तहरीर के आधार पर कोतवाली चम्बा में मुकदमा अपराध संख्या 22/2026, धारा 324(4), 326(एफ) एवं 352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई । एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में कोतवाली चम्बा पुलिस द्वारा घटना के संबंध में साक्ष्य संकलन, पूछताछ, सुरागरसी-पतारसी तथा तकनीकी तथ्यों के आधार पर प्रभावी कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्तता पाए जाने पर नामजद अभियुक्त दीपक सिंह नेगी एवं पवन सेमवाल को चम्बा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. दीपक सिंह नेगी पुत्र सूरत सिंह निवासी ग्राम नैल, पट्टी बमुण्ड, कोतवाली चम्बा, जनपद टिहरी गढ़वाल।
2. पवन सेमवाल पुत्र लाखीराम निवासी ग्राम गजा चाका पिछवाड़ा, पट्टी पौड़ीखाल, थाना हिंडोलाखाल, जनपद टिहरी गढ़वाल।
टिहरी पुलिस जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। आमजन से भी अपील की जाती है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके ।
















Leave a Reply