श्रद्धालु का खोया हुआ कीमती बैग चौकी जंगल चट्टी पुलिस ने ढूंढकर किया वापस |

रुद्रप्रयाग | केदारनाथ धाम यात्रा-2026 को सुगम, सुरक्षित और सुखद बनाने के संकल्प के साथ तैनात रुद्रप्रयाग पुलिस निरंतर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की मदद कर रही है। इसी क्रम में आंध्र प्रदेश के जिला गोदावरी निवासी श्रद्धालु श्री वमसी कृष्णा गज्जी दिनांक 04.06.2026 को बाबा केदारनाथ के दर्शन हेतु जा रहे थे। यात्रा मार्ग पर स्थित जंगल चट्टी के पास उनका एक बैग जिसमें अत्यंत कीमती सामान और दस्तावेज थे, कहीं खो गया था। श्रद्धालु द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बैग नहीं मिला, तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस चौकी जंगल चट्टी को दी। श्रद्धालु की परेशानी को देखते हुए चौकी प्रभारी जंगल चट्टी के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा तत्काल खोजबीन अभियान शुरू किया गया। यात्रा मार्ग और संभावित स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। लगातार दो दिनों के अथक प्रयासों के बाद आज दिनांक 06 जून, 2026 को मुख्य आरक्षी जसपाल सिंह को उक्त बैग को सकुशल ढूंढ निकालने में सफलता प्राप्त हुई । बैग बरामद होने के बाद तत्काल मुख्य आरक्षी जसपाल सिंह द्वारा बैग स्वामी श्री वमसी कृष्णा से संपर्क किया गया और उन्हें चौकी जंगल चट्टी पर बुलाकर उनको बैग सकुशल सुपुर्द किया गया। अपना कीमती सामान और सुरक्षित बैग वापस पाकर श्रद्धालु के चेहरे की मुस्कान वापस लौट आयी। उन्होंने रुद्रप्रयाग पुलिस की ईमानदारी, सेवा भाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सहृदय आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *