केदारनाथ | उक्त सम्बन्ध में अवगत कराना है की श्रद्धालुओं द्वारा निकासी गेट से मंदिर के अंदर जाने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस कर्मियों द्वारा बार बार समझाने पर भी भीड़ में मौजूद लो
ग आक्रमक रूप से निकासी गेट से जाने के लिए प्रयास कर रहे थे। इस वजह से निकासी करने वाले श्रद्धालुओं का रास्ता अवरुद्ध हो रहा था और निकासी गेट के दोनों और भीड़ की स्थिति बन सकती थी जिस से कोई अप्रिय घटना हो सकती थी । उक्त स्थिति को देखते हुए पुलिस कर्मियों द्वारा निकासी गेट से मंदिर के अंदर जाने का प्रयास करने वाली भीड़ को सुरक्षा के दृष्टिगत पीछे कर वहां से हटाया गया । परन्तु जिस परिस्थिति में यह घटनाक्रम हुआ उसकी विस्तृत जांच पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी को दी गई है और पुलिस कर्मी को उक्त ड्यूटी प्वाइंट से हटाया गया है ।















Leave a Reply