फायर स्टेशन रुद्रप्रयाग द्वारा होटलों और धर्मशालाओं का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण (ऑडिट) अभियान जारी ।

रुद्रप्रयाग । अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन), उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय, देहरादून एवं पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के आदेश-निर्देशों के क्रम में जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में फायर स्टेशन रुद्रप्रयाग की टीम द्वारा प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणनाथ सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जनपद के कस्बा रामपुर एवं तिलवाड़ा क्षेत्र में संचालित होटलों, धर्मशालाओं और रेस्टोरेंटों का सघन अग्नि सुरक्षा निरीक्षण और ऑडिट किया गया । निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा विभिन्न संस्थानों में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्गों (इमरजेंसी एग्जिट) की उपलब्धता, विद्युत वायरिंग की स्थिति तथा अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण पत्र (Fire NOC) की गहन जांच की गई। सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए उपकरणों को चलाकर भी परखा गया । जांच के दौरान जिन संस्थानों में कमियां पाई गईं, उन्हें एन.बी.सी. (नेशनल बिल्डिंग कोड) भाग-4 (फायर एंड लाइफ सेफ्टी) के तय मानकों के अनुसार सभी अनिवार्य अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस सम्बन्ध में सम्बन्धित प्रबंधकों को सुझाव पत्र निर्गत कर कड़े लहजे में निर्देशित किया गया है कि निर्धारित अवधि के भीतर कमियों को दूर न करने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *