यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान |

रुद्रप्रयाग | श्री केदारनाथ धाम यात्रा सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। जनपद में भारी संख्या में वाहनों का आगमन हो रहा है। यातायात व्यवस्था को पूर्णतः सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद के यातायात निरीक्षक सहित समस्त थाना प्रभारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं लापरवाही बरतने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध वाहनों, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग तथा अन्य यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी कतिपय वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गई । रुद्रप्रयाग पुलिस श्री केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं तथा आमजनमानस से अपील करती है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, संयमित गति से वाहन चलायें और सुरक्षित चारधाम यात्रा में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *