कोतवाली ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत भीरी पेलिंग मार्ग पर सिलेरियो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, संयुक्त रेस्क्यू अभियान में 5 घायलों को तत्काल भिजवाया गया नजदीकी चिकित्सालय, 3 मृतकों के सम्बन्ध में की जा रही आवश्यक कार्यवाह |

रुद्रप्रयाग | आज करीब सवा 12 बजे करीब सूचना प्राप्त हुई थी कि भीरी पेलिंग मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। इस सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुंडीर अधीनस्थ पुलिस बल सहित, कोतवाली ऊखीमठ का पुलिस बल तथा एसडीआरएफ व डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। टीमों द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल रेस्क्यू कार्य करते हुए 5 घायलों को निकालकर नजदीकी चिकित्सालय अगस्यमुनि भिजवाया गया। इस दुर्घटना में 3 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जिनके सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही कर शवों को जिला चिकित्सालय भिजवाया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन संख्या UK 13 B 4293 सिलेरियो है तथा यह वाहन सड़क से तकरीबन 50 फीट नीचे गिरकर एक पेड़ पर अटका है। यह वाहन बांसवाड़ा की ओर से ऊपर पेलिंग/उथिंड की ओर जा रहा था। इस दुर्घटना का शिकार हुए व्यक्तियों के का विवरण निम्नानुसार है-

घायलों का विवरण –
1- रेशमा देवी पत्नी अंजन सिंह
2- दक्षित पुत्र पंकज सिंह उम्र 5 वर्ष
3- सान्वी पुत्री पंकज सिंह उम्र 3 वर्ष
4- विहान पुत्र अंजन सिंह उम्र 8 वर्ष
5- वैभव पुत्र अंजन सिंह उम्र 10 वर्ष

मृतकों का विवरण-
1- महेन्द्र सिंह पुत्र रूप सिंह उम्र 68 वर्ष
2- अंजन सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, उम्र 42 वर्ष
3- संगीता देवी पत्नी पंकज सिंह उम्र 32 वर्ष

उपरोक्त सभी घायल/मृतक व्यक्ति उथिंड गांव के निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *