बागेश्वर | पुलिस मुख्यालय देहरादून के आदेशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में आपदा प्रबंधन को रख-रखाव को लेकर थाना काण्डा में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान आपदा के समय पुलिस बल की भूमिका और त्वरित कार्रवाई को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अभ्यास कराया गया । पुलिस कर्मियों को सिखाया गया कि किसी भी प्राकृतिक या मानव जनित आपदा के समय एक टीम के रूप में कैसे काम करना है। आपदाग्रस्त इलाकों में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने (रेस्क्यू) और राहत बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने के तरीके सिखाए गए । थाने में उपलब्ध सभी आपदा राहत उपकरणों (कटर, रस्सियां, लाइफ जैकेट आदि) का पुलिस कर्मियों से व्यावहारिक संचालन कराया गया । कर्मियों को इन उपकरणों को सही और सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करने की विस्तृत जानकारी दी गई ।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर बागेश्वर पुलिस को आपदा प्रबंधन और शस्त्र संचालन का दिया गया प्रशिक्षण ।















Leave a Reply