रुद्रप्रयाग | श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिये प्रतिबद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस ने आज एक बार फिर मानवीयता और तत्परता का परिचय दिया है। आज छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी श्रीमती हेमलता देवी (उम्र 52 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय ध्रुव, अपने परिजनों के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शनों हेतु आई थी। दर्शनों के उपरांत अचानक उनकी तबीयत अत्यधिक खराब हो गयी, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिजनों द्वारा तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना देकर सहायता मांगी गई। सूचना मिलते ही 112 नियंत्रण कक्ष द्वारा तत्काल केदारनाथ में 112 में तैनात पुलिसकर्मियों को सूचित किया गया। सूचना पर बिना समय गंवाये मुख्य आरक्षी सुशील थपलियाल आरक्षी प्रेम राम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर अस्वस्थ महिला श्रद्धालु को संभाला और उन्हें अविलंब प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) केदारनाथ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार शुरू किया गया। समय पर मिली इस चिकित्सीय सहायता से महिला की स्थिति सुधार हो पाया। विपरीत परिस्थितियों और विषम मौसम के बीच रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा की गयी इस त्वरित सहायता हेतु महिला श्रद्धालु एवं उनके साथ आये परिजनों ने तहे दिल से आभार प्रकट किया |
श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिये प्रतिबद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस ने आज एक बार फिर मानवीयता और तत्परता का परिचय दिया है।
















Leave a Reply