केदारनाथ | बाबा केदारनाथ धाम में इन दिनों देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं, जहां उत्तराखंड पुलिस न केवल सुरक्षा बल्कि मानवता और सेवा की नई मिसाल पेश कर रही है। इसी कड़ी में केदारनाथ धाम पहुंचे छत्तीसगढ़ निवासी डॉ. हरीश कुमार साहू और डॉ. अस्मिता पांडे के दो कीमती मोबाइल फोन (एक आईफोन और एक सैमसंग) यात्रा मार्ग पर कहीं गिर गए थे। फोन खो जाने से परेशान दोनों डॉक्टरों ने इसकी सूचना तुरंत वहां तैनात पुलिसकर्मियों को दी । मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार (जिला अल्मोड़ा) और होमगार्ड शिवलाल ने बिना समय गंवाए तत्काल खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत और सूझबूझ का परिचय देते हुए कुछ ही समय में दोनों मोबाइलों को सुरक्षित ढूंढ निकाला । खोए हुए फोन वापस पाकर दोनों यात्रियों के चेहरे पर खुशी लौट आई। उत्तराखंड पुलिस की इस तत्प ता, ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई से गदगद होकर डॉ. हरीश कुमार साहू और डॉ. अस्मिता पांडे ने केदारनाथ पुलिस, रुद्रप्रयाग पुलिस और उत्तराखंड पुलिस का हृदय से धन्यवाद करते हुए कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की धाम में आए अन्य श्रद्धालुओं द्वारा भी जमकर प्रशंसा की गई है |
केदारनाथ पुलिस की ईमानदारी और तत्परता : छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों के खोए दो कीमती मोबाइल फोन ढूंढकर सौंपे, यात्रियों ने जताया आभार ।
















Leave a Reply