गौरीकुण्ड | उत्तराखंड पुलिस की सजगता और त्वरित कार्रवाई के चलते एक बार फिर केदारनाथ यात्रा मार्ग पर अपने परिवार से बिछड़े श्रद्धालु सकुशल अपने परिजनों से मिल सके ।
*घटना का विवरण:* गौरीकुण्ड क्षेत्र के व्यस्त यात्रा मार्ग पर अचानक कुछ श्रद्धालु अपने परिवार से अलग हो गए थे। परिजनों से बिछड़ने के कारण श्रद्धालु अत्यधिक परेशान और भावुक स्थिति में थे। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरन्त हरकत में आया ।
पुलिस की त्वरित कार्यवाही:* – गौरीकुंड के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पुलिस कार्मिक आरक्षी विनोद सिंह गुसाईं ने तत्परता दिखाते हुए खोजबीन शुरू की। अथक प्रयासों और त्वरित समन्वय के बाद, बिछड़े हुए श्रद्धालुओं को सफलतापूर्वक ढूंढ निकाला गया और उन्हें उनके रोते-बिलखते परिवार से मिलाया गया। अपने प्रियजनों को दोबारा सामने देख परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए और उन्होंने उत्तराखंड पुलिस का सहृदय आभार व्यक्त किया ।
















Leave a Reply