बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (IPS) द्वारा अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देशों के अनुपालन में रात्रि में फायर स्टेशन बागेश्वर को अमसरकोट के समीप जंगलों में भीषण आग (वनाग्नि) लगने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (FSSO) दिनेश चंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में फायर यूनिट मिनी वाटर टेंडर वाहन के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा गया कि आग से अमसरकोट के इंटर कॉलेज और वन सम्पदा को नुकसान पहुंच रहा है। फायर यूनिट ने बिना वक्त गंवाए वाटर टेंडर से पंपिंग कर होजरील की मदद से आग पर पानी की बौछारें कीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया । फायर सर्विस की इस मुस्तैदी से बहुमूल्य वन संपदा और राजकीय इंटर कॉलेज को सुरक्षित किया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान नहीं हुआ ।
फायर स्टेशन बागेश्वर की त्वरित कार्रवाई: अमसरकोट के जंगलो के पास भड़की वनाग्नि पर पाया काबू, टला बड़ा हादसा |











Leave a Reply