ऊखीमठ | पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में आज थाना ऊखीमठ पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी के नेतृत्व में राजकीय अटल उत्कृष्ठ इंटर कॉलेज ऊखीमठ में एक विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत करना था । पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को भारतीय कानून के तहत महिलाओं और बच्चों को मिलने वाले विशेष अधिकारों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी विषम परिस्थिति में पुलिस उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है । साइबर सुरक्षा एवं हेल्पलाइन: वर्तमान डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के लिए साइबर अपराधों (Online Frauds) से बचाव के तरीके साझा किये गये। साथ ही छात्र- छात्राओं को आपातकालीन नंबर (112) के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया गया । POCSO एवं जुवेनाइल जस्टिस एक्ट: बच्चों के संरक्षण हेतु बने कानूनों और उनके क्रियान्वयन की जानकारी दी गयी | महिला अपराध: गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा और छेड़खानी जैसी घटनाओं के विरुद्ध आवाज उठाने और पुलिस सहायता लेने की प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया |
ऊखीमठ पुलिस ने छात्र-छात्राओं को सिखाये अधिकार और सुरक्षा के मूल मंत्र |













Leave a Reply