रुद्रप्रयाग | केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान रुद्रप्रयाग पुलिस की मुस्तैदी और मानवीय चेहरे का एक और सराहनीय उदाहरण सामने आया है। पुणे, महाराष्ट्र से आये श्रद्धालु दंपत्ति की 03 वर्षीय पुत्री निहिरा भालचंद्र चापले, जिसे गौरीकुण्ड से श्री केदारनाथ धाम तक एक कंडी संचालक लेकर जा रहा था, यात्रा मार्ग पर अत्यधिक भीड़ होने के कारण अपने माता-पिता और कंडी संचालक अलग-अलग हो गये। श्री केदारनाथ धाम पहुंचने पर जब दम्पत्ति को कंडी संचालक नहीं मिला तो श्रद्धालु दम्पत्ति परेशान हो गये तथा बदहवास अपनी बच्ची को ढूढ़ने लगे, काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बच्ची का कहीं पता नहीं चला, तो माता-पिता ने केदारनाथ स्थित खोया-पाया केंद्र से संपर्क कर मदद की गुहार लगायी, परिजनों द्वारा सूचना दिये जाने से पहले ही यात्रा मार्ग में तैनात चौकी लिन्चोली के सतर्क कर्मचारियों की नजर इस अकेली रोती हुई बच्ची पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने बच्ची को तुरंत अपने संरक्षण में लिया, और सुरक्षित चौकी पर बिठाया साथ ही त्वरित रुप से बच्ची के माता-पिता की ढूंढ़खोज आरम्भ कर दी, जैसे ही खोया-पाया केंद्र और कंट्रोल रूम के माध्यम से बच्ची की गुमशुदगी की सूचना प्राप्त हुयी, चौकी लिन्चोली पुलिस ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित किया कि उक्त हुलिये की बच्ची सकुशल चौकी लिन्चोली में है। तदोपरान्त बच्ची के माता-पिता को उक्त सूचना प्रेषित करवायी गयी। सूचना मिलते ही बच्ची के माता-पिता तत्काल चौकी लिन्चोली पहुंचे और अपनी बच्ची को सकुशल पाकर भावुक हो गये। परिजनों ने रुद्रप्रयाग पुलिस की इस तत्परता, संवेदनशीलता और सेवा भाव की अत्यधिक प्रशंसा की और पूरी टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया ।
केदारनाथ यात्रा में माता-पिता से बिछड़ी 03 वर्षीय मासूम बच्ची को रुद्रप्रयाग पुलिस ने चंद घंटों में सकुशल माता-पिता से मिलाया |
















Leave a Reply