पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में कोतवाली ऊखीमठ पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी के नेतृत्व में अपने क्षेत्रान्तर्गत राजकीय इंटर कॉलेज, परखंडी तथा राजकीय इंटर कॉलेज मक्कूमठ पहुँचकर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय की विभिन्न सामाजिक चुनौतियों, अपराधों और कानूनी अधिकारों के प्रति विस्तार से जागरुक किया गया ।

रुद्रप्रयाग | पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में कोतवाली ऊखीमठ पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी के नेतृत्व में अपने क्षेत्रान्तर्गत राजकीय इंटर कॉलेज, परखंडी तथा राजकीय इंटर कॉलेज मक्कूमठ पहुँचकर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय की विभिन्न सामाजिक चुनौतियों, अपराधों और कानूनी अधिकारों के प्रति विस्तार से जागरुक किया गया । उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा विद्यालय स्टाफ को वर्तमान समय में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अनजानी लिंक्स पर क्लिक न करने और साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। युवाओं को नशे की लत से दूर रहने की प्रेरणा देते हुए ड्रग्स के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। उन्हें ‘नशा मुक्त देवभूमि’ के संकल्प को साकार करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गयी, जिसमें बिना हेलमेट/सीटबेल्ट के वाहन न चलाने, कम उम्र में ड्राइविंग न करने और यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की गयी। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा, पॉक्सो (POCSO) एक्ट और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता नंबर 112 का उपयोग करने के बारे में विस्तार से समझाया गया । इसके उपरान्त पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को इन विषयों से संबंधित बुकलेट भी वितरित की गयी, ताकि वे स्वयं भी जागरुक रहें और अपने परिवार व आस-पास के लोगों को भी इसके प्रति जागरुक करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *