केदारनाथ धाम में उत्तराखंड पुलिस की ईमानदारी : महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालु का ₹22,000 से भरा खोया पर्स वापस लौटाया ।

केदारनाथ | ​आज केदारनाथ धाम में उत्तराखंड पुलिस का मानवीय और मददगार चेहरा एक बार फिर सामने आया है। अमरावती, महाराष्ट्र से बाबा केदारनाथ के दर्शन करने आईं महिला श्रद्धालु सुनीता का यात्रा के दौरान करीब ₹22,000 की नगदी से भरा पर्स कहीं खो गया था। महिला द्वारा इस सम्बन्ध में केदारनाथ स्थित खोया-पाया केंद्र पर सूचना दी गई । ​सूचना मिलते ही खोया-पाया केंद्र पर नियुक्त आरक्षी अरविंद ने तुरंत तत्परता दिखाई। उनके द्वारा तत्काल क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कराया गया और अपने व्यक्तिगत प्रयासों से आस-पास के रास्तों पर खोजबीन शुरू की गई । ​पुलिस की त्वरित कार्यवाही और कड़े प्रयासों के चलते कुछ ही समय में उक्त पर्स को सकुशल बरामद कर लिया गया। पर्स में रखे ₹22,000 पूरी तरह सुरक्षित थे। खोया-पाया केंद्र द्वारा श्रीमती सुनीता को उनका पर्स वापस सुपुर्द किया गया । हजारों किलोमीटर दूर देवभूमि में अपना खोया हुआ पैसा और सामान इतनी जल्दी वापस पाकर श्रद्धालु महिला और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। इस सराहनीय कार्य और ईमानदारी के लिए परिजनों द्वारा आरक्षी अरविंद और उत्तराखंड पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई और धन्यवाद प्रकट किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *