चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत ईनामी/वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में थाना बनबसा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए वारण्टी अभियुक्त पदम सिंह पुत्र वीरपाल सिंह निवासी पूर्णागिरी इंटर कॉलेज के पास, बनबसा, जनपद चम्पावत को संबंधित कम्प्यूटरीकृत संख्या UKCP05-000256-2025, FIR No.-102/2024, धारा 8/21/60 NDPS Act में उसके मस्कन पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारण्टी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
ऑपरेशन प्रहार के तहत बनबसा पुलिस को सफलता, NDPS एक्ट के वारण्टी को किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply