फायर सर्विस टनकपूर की त्वरित कार्यवाही: ककराली गेट के पास जंगल में लगी आग पर पाया काबू |

चंपावत | सूचना प्राप्त हुई कि ककराली गेट के पास वन क्षेत्र में आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट टनकपूर तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई । मौके पर पहुंचने पर वन डिपो गेट नंबर-2 के अंदर जंगल में आग धधकती पाई गई, जिस पर फायर यूनिट द्वारा MFE से पंपिंग करते हुए दो होज पाइप फैलाकर अग्निशमन कार्य प्रारंभ किया गया । और आग को फैलने से रोकते हुए पूर्ण रूप से बुझा दिया गया । फायर यूनिट की त्वरित एवं सतर्क कार्यवाही से आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जन-जीव हानि नहीं हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *