चंपावत | रात्रि लगभग 8:30 बजे फायर स्टेशन लोहाघाट को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ईजड़ा बाराकोट के समीप जंगल में आग लगी है, जो तेजी से गांव की ओर बढ़ रही है । सूचना मिलते ही फायर स्टेशन लोहाघाट से टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए जंगल की आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया तथा आग को गांव तक पहुंचने से पूर्व बुझाकर संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया । चंपावत पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जंगलों में आग लगने की सूचना तत्काल नजदीकी फायर स्टेशन अथवा आपातकालीन सेवा को दें ।
जंगल की आग पर फायर यूनिट लोहाघाट ने पाया काबू, गांव को सुरक्षित बचाया |
















Leave a Reply