थाना बनबसा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, अवैध शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार |

चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना/चौकीयों को आदेशित किया गया है । उक्त क्रम में विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण एवं सुरेन्द्र कोरंगा, प्रभारी थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए दो अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा ग्राम फागपुर बनबसा में एक अभियुक्त के कब्जे से 54 टेट्रा पैक अवैध देशी मसालेदार शराब तथा धनुषपुल के उत्तरी छोर बनबसा से दूसरे अभियुक्त के कब्जे से 12 पव्वे प्रतिबन्धित नेपाली अंग्रेजी शराब करनाली गोल्ड मार्का बरामद की गई । दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बनबसा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्त:
1. ललित मोहन उर्फ सोनू पुत्र बलवीर सिंह, निवासी फागपुर बनबसा, उम्र 33 वर्ष
2. मोहन राम पुत्र स्व. देवराम, निवासी नई बस्ती गुदमी गढ़ीकोट बनबसा, उम्र 53 वर्ष
बरामदगी:
54 टेट्रा पैक अवैध देशी मसालेदार शराब
12 अदद पव्वे प्रतिबन्धित नेपाली अंग्रेजी शराब (करनाली गोल्ड मार्का)

चम्पावत पुलिस अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही कर रही है। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अभियान आगे भी जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *