चौकी चलथी (कोतवाली चंपावत) पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान |

चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा सभी थाना प्रभारीयों / चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्राअंतर्गत सुगम एवं सुरक्षित एवं जन सामान्य की सुरक्षा हेतु अभियान चलाकर लोगो जागरूक किये जाने हेतु आदेशित किया गया है । उक्त क्रम में देवेन्द्र सिंह कप्रवाण, क्षेत्राधिकारी महोदय चम्पावत व बच्ची सिंह विष्ट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चम्पाव के नेतृत्व में चोकी चलथी पुलिस टीम द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तालियाबाज व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूरा के छात्र छात्राओं के बीच जागरुता कार्यक्रम आयेजित किया गया । साइबर अपराध से बचाव: वर्तमान में बढ़ते साइबर फ्रॉड को देखते हुए आगाह किया गया कि फर्जी लोन, टावर लगाने के नाम पर या अधिक पैसा कमाने का लालच देने वाले कॉल/मैसेज से सावधान रहें। किसी भी स्थिति में अपना ओटीपी (OTP) साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई । महिला एवं बाल सुरक्षा: महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘गौरा शक्ति ऐप’ और ‘उत्तराखंड पुलिस ऐप’ के लाभ बताए गए। साथ ही महिला सुरक्षा और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके । सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम: सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया गया। वाहन चलाते समय नशा न करने, दोपहिया वाहन पर अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, ओवरलोडिंग से बचने और वाहन की फिटनेस समय-समय पर चेक कराने के निर्देश दिए गए । सत्यापन एवं सामाजिक सुरक्षा: सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का पुलिस सत्यापन (Verification) अनिवार्य रूप से कराने की अपील की गई, ताकि सामाजिक सुरक्षा बनी रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *