चम्पावत | रिजर्व पुलिस लाइन चम्पावत में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेखा यादव,पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड की सलामी लेकर पुलिस बल के टर्नआउट, अनुशासन एवं कार्यकुशलता का निरीक्षण किया गया । साथ ही दौड़ चाल, तेज चाल से मंच से गुजरना, ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सैल्यूट ,स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया तथा पुलिस बल मे अनुशासन को बनाये रखने के लिए परेड की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई । परेड के उपरांत एसपी द्वारा परिवहन शाखा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा अधिकारियों/कर्मचारियों को अनुशासन बनाए रखने और शारीरिक रूप से फिट रहने के निर्देश दिए ।
एसपी ने ली परेड की सलामी, जवानों को दिए चुस्त-दुरुस्त रहने के निर्देश |















Leave a Reply