चंपावत | (शुक्रवार) को रिजर्व पुलिस लाइन चम्पावत में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा परेड की सलामी लेकर पुलिस बल के टर्नआउट, अनुशासन एवं कार्यकुशलता का बारीकी से निरीक्षण किया गया । परेड का शुभारम्भ शारीरिक दक्षता को सुदृढ़ करने हेतु दौड़ के साथ कि
या गया, जिसमें उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं रिक्रूट उत्साहपूर्वक शामिल हुए । इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा मेस, बैरक तथा पुलिस लाइन परिसर के विभिन्न मदों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन बनाए रखने, शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने के निर्देश दिए।
एसपी ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, पुलिस लाइन व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण |
















Leave a Reply