चम्पावत | प्रातः लगभग 08:30 बजे नेपाली युवक नीरज बुगाटी पुत्र प्रेम बुगाटी निवासी महेन्द्रनगर, नेपाल द्वारा थाना बनबसा में उपस्थित होकर सूचना दी गई कि उनका भूरे रंग का बैग, जिसमें एक एंड्रॉयड मोबाइल, आवश्यक सामग्री, कुछ इलेक्ट्रिकल सामान तथा एक छोटा पर्स रखा हुआ था, टैक्सी वाहन में भूलवश छूट गया है। उन्हें टैक्सी वाहन का नंबर ज्ञात नहीं था । सूचना प्राप्त होते ही बनबसा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज की सहायता से संबंधित टैक्सी वाहन का पता लगाया गया। इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा युवक का खोया हुआ बैग व उसमें रखा समस्त सामान सुरक्षित बरामद कर उसे सुपुर्द किया गया । अपना सामान सकुशल वापस मिलने पर युवक द्वारा चम्पावत पुलिस का आभार व्यक्त किया गया |
खोया बैग पाकर खिल उठी मुस्कान, बनबसा पुलिस का सराहनीय कार्य |
















Leave a Reply